Saturday, August 1, 2026
Saturday, August 1, 2026

अयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी को ब्रेन हेमरेज

Date:

अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SGPGI) में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ है, हालत नाजुक है।

रविवार देर रात आचार्य सत्येंद्र दास की तबीयत बिगड़ने पर पहले उन्हें अयोध्या के सिटी न्यूरो केयर हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां उनकी स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर करने का निर्णय लिया। एम्बुलेंस से उन्हें लखनऊ लाया गया, यहां PGI के न्यूरोलॉजी विभाग की इमरजेंसी यूनिट में भर्ती किया गया।

सूत्रों के मुताबिक, आचार्य सत्येंद्र दास के स्वास्थ्य की निगरानी के लिए डॉक्टरों की एक विशेष टीम लगाई गई है। अभी तक ऑपरेशन की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। आचार्य सत्येंद्र दास के साथ राम जन्मभूमि मंदिर के सहायक पुजारी प्रदीप दास मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि आचार्य जी की तबीयत अचानक बिगड़ी थी और डॉक्टरों ने तुरंत लखनऊ ले जाने की सलाह दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कांग्रेस में फिर छलका मनीष तिवारी का दर्द, शायरी से दिए सियासी संकेत

चंडीगढ़: चंडीगढ़ से कांग्रेस सांसद Manish Tewari ने एक...

ईरान पर बड़े हमले की तैयारी! अमेरिका-इजराइल की रणनीति तेज

वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिका और इजराइल...

कुलगाम में आतंकियों का हिंदू मजदूरों पर हमला, दो की मौत

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार रात...