Tuesday, September 15, 2026
Tuesday, September 15, 2026

BSF को मिली सफलता, 2 युवक भारी मात्रा में हेरोइन सहित काबू

Date:

 

 

कलानौर : सीमावर्ती क्षेत्र में लगातार ड्रोन की मूवमेंट देखने को मिल रही है पर इन हरकतों को असफल करने में बी.एस.एफ. पूरी तरह से सफलता हासिल कर रही है। इसी के तहत बी.एस.एफ. के पुलिस स्टेशन कलानौर के अंतर्गत आते बी.एस.एक. की बीओपी चंदू वडाला सरहदी चौकी पर बी.एस.एफ. ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से हेरोइन का एक पैकेट बरामद हुआ है, जिसका वजन करीब 550 ग्राम बताया जा रहा है।

इस संबंध में जब अधिक जानकारी के लिए थाना प्रमुक कलानौर जगदीश सिंह से बात की गई तो उन्होंने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि दो युवकों को काबू किया गया है। उनकी पहचान सुखविंदर सिंह उर्फ ​​सुखी (20) और अमनदीप सिंह उर्फ ​​गोरा (21) दोनों निवासी चंदूवडाला के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राजस्थान में भी ‘‘आप’’ के नेतृत्व में चलने लगी बदलाव की हवा- केजरीवाल

शिक्षा मंत्री के इलाके बारां में झाड़ू चली और...