Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

लुधियाना में पुलिस कस्टडी से 2 लुटेरे फरार: दो दिन पहले किए गए थे गिरफ्तार

Date:

 

लुधियाना–पंजाब के लुधियाना में आज लूटपाट करने वाले दो बदमाश पुलिस को चकमा देकर सिविल अस्पताल से फरार हो गए। पुलिस कर्मचारियों की लापरवाही साफ जाहिर हुए जब दोनों बदमाशों ने उन्हें बातों में उलझा लिया और अचानक से धक्का देकर भाग गए। सूत्रों पुलिस कस्टडी से भागे लुटेरों का नाम लवप्रीत सिंह कमलवीर सिंह है। दोनों आरोपियों को 109 के कलंदरा में पुलिस ने पकड़ा था।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने दोनों लुटेरों को लूटपाट के मामले में जमालपुर के इलाके से दबोचा था। आज मेडिकल चेकअप करवाने के लिए दो पुलिस कर्मचारियों के साथ आए थे। अचानक से बदमाशों ने उन्हें बातों में उलझा लिया और धक्का देकर भाग गए।

पुलिस कर्मचारियों ने अस्पताल सहित कई इलाकों का चप्पा-चप्पा खंगाल लिया, लेकिन अभी दोनों अपराधियों का कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे भी चेक कर रही है।

वहीं शहर में लगे सेफ सिटी कैमरों को भी पुलिस खंगाल रही है। इस मामले में एसीपी सुमित सूद ने कहा कि दोनों अपराधियों के फरार होने का समाचार उन्हें मिला है। एसएचओ डिवीजन नंबर 7 भूपिंदर सिंह को दोनों अपराधियों को जल्द पकड़ने के आदेश दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related