Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

पंजाब में 2 दिन घने कोहरे का अलर्ट

Date:

पंजाब में आज भी कोहरे और शीतलहर को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद इसका असर पंजाब में दिखने लगा है। सोमवार को मध्यम बादल छाए रहे, आज भी ऐसा ही मौसम रहने की उम्मीद है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज पंजाब के मैदानी इलाकों के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार के लिए अलर्ट जारी किया है। एक पश्चिमी विक्षोभ ईरान और दो चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पाकिस्तान की सीमा में सक्रिय है।

जिसके चलते बुधवार को पंजाब में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कई जगहों पर तूफान के भी आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के चलते बुधवार के बाद एक बार फिर 23-24 जनवरी को घने कोहरे का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इस दौरान पूरे प्रदेश में दृश्यता 50 से 100 मीटर के आसपास रह सकती है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related