Wednesday, November 4, 2026
Wednesday, November 4, 2026

गोल्डन टेंपल पहुंचे अर्जेंटीना और युरुग्वे के एंबेसडर:गुरुघर में माथा टेका

Date:

 

अमृतसर–आज गोल्डन टेंपल में माथा टेकने के लिए दो देशों अर्जेंटीना और युरुग्वे के एबेंसडर पहुंचे। भारत दौरे के दौरान उन्होंने गोल्डन टेंपल में अरदास की और कहा कि उन्हें बेहद सुकून महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि भारत और युरुग्वे के बीच नजदीकियां बढ़ें।

गोल्डन टेंपल पहुंचे अर्जेंटीना के एंबेसडर मैरिएनो कौसिनो और युरग्वे एंबेसडर अलबर्टो गुआनी ने संपूर्ण श्रद्धा के साथ वहां माथा टेका और गुरु घर का आशीर्वाद लिया। उन्होंने गोल्डन टेंपल के इतिहास के बारे में भी जानकारी हासिल की।

अलबर्टो गुआनी ने इस दौरान कहा कि वह यहां पर नए साल पर यहां के लोगों से आभार व्यक्त करने आए हैं और उन्हें नए साल की शुभकामनाएं देते हैं। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि उनका देश और भारत दोनों करीब आएं और कई चीजों में साझेदारी करें। वह चाहते हैं कि भारत और युरुग्वे के बीच नजदीकियां बढ़ें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related