Wednesday, November 4, 2026
Wednesday, November 4, 2026

भूकंप के झटकों से दहला नेपाल

Date:

 

Kathmandu: उत्तर नेपाल में बृहस्पतिवार को 4.8 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया, जिसके झटके राजधानी काठमांडू और पड़ोसी जिलों में महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान अनुसंधान केंद्र (एनएसआरसी) के अनुसार, भूकंप अपराह्न 1.02 बजे दर्ज किया गया और इसका केंद्र काठमांडू से 70 किलोमीटर उत्तर में सिंधुपालचौक जिले में स्थित था।

काठमांडू और पड़ोसी जिलों में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। हालांकि, भूकंप से किसी तरह के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है। एनएसआरसी के रिकॉर्ड के अनुसार, नेपाल में तीन तीव्रता से अधिक का यह नौवां भूकंप था, जिनमें से आठ पिछले 20 दिनों में पश्चिमी नेपाल में आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related