Thursday, September 17, 2026
Thursday, September 17, 2026

चंडीगढ़ के सैक्टर-22 में श्री सनातन धर्म मंदिर में रक्तदान शिविर आयोजित,,, एनजीओ स्वराज के सदस्योँ ने रक्तदान मेँ निभाई अहिम भूमिका

Date:

 

रक्तदान को महांदान कहा जाता है। हमारे द्वारा किए गए रक्तदान से किसी को भी नई जिंदगी मिल सकती है। इसी उद्देश्य के साथ चंडीगढ़ के सेक्टर-22 मेँ श्री सनातन धर्म मंदिर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ये शिविर सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक चला। शिविर में समाजसेवी संस्था अवराज ने अहम भूमिका निभाई। संस्था के संरक्षक अंशुल बजाज व उनके साथी वरुण बजाज, पुलकित शुक्ला, अखिल बजाज,पारस, मुकेश, निशांत, ऋषभ आदि समेत 45 लोगों ने रक्तदान करके महायज्ञ मेँ अपना योगदान दिया। शिविर के उद्घाटन के समय चंडीगढ़ के सेंट्रल डीएसपी श्री उदयपाल जी ने विशेष तौर पर शिरकत की और रक्त दान करते लोगो की हौंसला अफ़ज़ाई की और उन्हें सेवा का कार्य करने की शाबाशी दी । उनके साथ ही बापू धाम के पार्षद श्री दलीप शर्मा अपने भतीजे आदित्य शर्मा के साथ पहुँचे और उन्होंने भी अपने साथियों के साथ रक्त का महा दान किया। रक्तदान शिवर के आयोजन में सत पाल वर्मा, मिंटू बजाज, मुकेश गोयल, विजय शर्मा, सुरेश महाजन, कुलविंदर, गोलू जी,अमित मित्तल और बावा ने भी अहम भूमिका निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

आप ने भाजपा की नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ से पहले पूछे 3 सवाल

भाजपा गुजरात से पंजाब में नशे की तस्करी...