Thursday, September 17, 2026
Thursday, September 17, 2026

पंजाब में चाइना डोर ने मासूम बच्चे व व्यक्ति पर बरपाया कहर

Date:

 

 

लुधियाना  : पतंग बाजी सीजन शुरू होने से पहले चाइना डोर के घातक परिणाम सामने आने शुरू हो गए हैं। इस बीच एक खबर लुधियाना से सामने आ रही है, जहां पर एक एक चाइन डोर कार से लगी। इस दौरान डोर कार के बम्पर को काटते हुए अंदर से निकल गई। अगर यही चाइन डोर किसी व्यक्ति के लग जाती तो शायद बड़ा हादसा हो जाता।

वहीं घातक चाइना डोर एक बच्चे के हाथों व गले में लग गई जिससे वह गंभीर घायल हो गया। वहीं चाइना डोर ने मोटरसाइकिल पर जा रहे लोगों को निशाना बनाया। इस दौरान व्यक्ति की दोनों बाजू पर चाइन डोर लगी जिससे उसके जैकेट व नीचे से पहने हुए कपड़े फट गए और उसके छोटा सा कट भी लगा है। अगर उसने सर्दियों के कपड़े नहीं पहने होते तो शायद बड़ा हादसा हो सकता है।

प्रशासन एवं जिला पुलिस द्वारा चाइना डोर बेचने वालों के खिलाफ अपराधिक मामले दर्ज करने के दावे तो किए जा रहे हैं, लेकिन बावजूद इसके शहर में चाइना डोर धड़ल्ले से बिक रही है। चाइना डोर के कारण कई बेगुनाह लोगों की मौतें होने के बावजूद भी यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

आप ने भाजपा की नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ से पहले पूछे 3 सवाल

भाजपा गुजरात से पंजाब में नशे की तस्करी...