Thursday, September 17, 2026
Thursday, September 17, 2026

हिमाचल में होटल के जनरल मैनेजर का मर्डर:2 पुलिस कॉस्टेबल हिरासत में लिए

Date:

 

 

धर्मशाला– हिमाचल प्रदेश के मशहूर पर्यटन स्थल डलहौजी में न्यू-ईयर की पूर्व संध्या पर एक होटल में मारपीट और होटल के जनरल मैनेजर की मौत का मामला सामने आया है। मारपीट के आरोप पुलिस के जवानों पर लगे है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने 2 कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है।

होटल कर्मी की हत्या से गुस्साए स्थानीय लोगों ने बनीखेत बस स्टैंड पर चक्का जाम किया। दो घंटे से अधिक समय तक धरना दिया और आरोपी पुलिस जवानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। दोपहर पौने दो बजे SP चंबा अभिषेक यादव मौके पर पहुंचे। उनके समझाने और कड़ी कार्रवाई के भरोसे के बाद ग्रामीण शांत हुए।

सूचना के अनुसार, पुलिस के तीन जवान बीती रात को बहलून कैंट के पास ड्यूटी दे रहे थे। DSP हेमंत ठाकुर ने बताया कि रात एक बजे ड्यूटी खत्म करने के बाद जवान नेचर वैली होटल बनीखेत में डिनर करने गए।

DSP ने बताया पुलिस कांस्टेबल अनूप की होटल के कर्मचारी सचिन के साथ किसी बात को लेकर बहस और लड़ाई हो गई। तब होटल के जनरल मैनेजर ​​​​​​​राजें​​​​​​​द्र मल्होत्रा, एक अन्य वेटर इन्हें छुड़ा रहे थे। इनके समझाने के बाद झगड़ा शांत हुआ।मगर कुछ देर बाद जब ये होटल से बाहर निकले और राजें​​​​​​​द्र मल्होत्रा भी पुलिस जवानों को लौट जाने को कह रहा था। तब होटल की पार्किंग एरिया के पास दोबारा गुथमगुत्था हो गए। इस दौरान जनरल मैनेजर राजें​​​​​​​द्र मल्होत्रा की ऊंचाई से गिरने से मौत हो गई। वहीं होटल कर्मचारी सचिन गंभीर रूप से घायल है।मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। मृतक जनरल मैनेजर खजियार का रहने वाला है, वहीं सचिन की हालत गंभीर बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

आप ने भाजपा की नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ से पहले पूछे 3 सवाल

भाजपा गुजरात से पंजाब में नशे की तस्करी...