Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

शंभू बॉर्डर पर आंदोलन में शामिल किसान की मौत:सल्फास निगला, अस्पताल में तोड़ा दम

Date:

 

चंडीगढ़-फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी समेत 13 मांगों को लेकर शंभू बॉर्डर पर चल रहे प्रदर्शन के दौरान सल्फास निगलने वाले व्यक्ति की मौत हो गई है। करीब 3 दिन के इलाज के बाद आज सुबह पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

बता दें कि व्यक्ति का नाम रणजोध सिंह था। वह खन्ना के रतनहेड़ी गांव का रहने वाला था। उसने 14 दिसंबर को किसानों के दिल्ली कूच की कोशिश के दौरान शंभू बॉर्डर पर सल्फास निगल लिया था। इसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी मौत के बाद किसानों का कहना है कि केंद्र सरकार किसानों की बात नहीं सुन रही है। इससे वह काफी आहत था।

जैसे ही किसान की मौत की खबर मोर्चे पर पहुंची है। उसके बाद किसानों की इस मुद्दे को लेकर अहम मीटिंग चल रही है। इसमें मृतक के संस्कार आदि के बारे में फैसला लिया जाना है।। हालांकि सभी बड़े किसान नेता अपने इलाकों में रेल रोको आंदोलन में शामिल होने के लिए गए हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related