Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

भारत आए श्रीलंका के वामपंथी राष्ट्रपति, मोदी से मिले

Date:

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके ने PM मोदी को यकीन दिलाया है कि उनका देश भारत के खिलाफ अपनी जमीन का इस्तेमाल करने की कभी इजाजत नहीं देगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राष्ट्रपति के रूप में पहली बार भारत दौरे पर आए दिसानायके ने सोमवार को कहा कि श्रीलंका, भारत की मदद से आगे बढ़ेगा और पड़ोसी देश को वे अपना समर्थन देते रहेंगे।

श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने कहा, “हमने लगभग 2 साल पहले एक अभूतपूर्व आर्थिक संकट का सामना किया था। भारत ने हमें उस दलदल से बाहर निकलने में बहुत मदद की थी। PM मोदी ने मुझसे कहा है कि श्रीलंका, भारत की विदेश नीति में अहम जगह रखता है।

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके ने सोमवार को दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उनका गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत किया गया। राष्ट्रपति बनने के​​​​​​ बाद​ दिसानायके की यह पहली विदेश यात्रा है। वो 15 दिसंबर से 17 दिसंबर तक भारत की राजकीय यात्रा पर हैं।

राष्ट्रपति दिसानायके आज रात राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तरफ से आयोजित स्टेट डिनर में शामिल होंगे। इसके बाद कल सुबह बोध गया जाएंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related