Sunday, August 17, 2025
Sunday, August 17, 2025

नगर निगमों और नगर कौंसिलों के चुनावों से संबंधित प्रबंधनों की निगरानी के लिए चुनाव पर्यवेक्षकों के रूप में तैनात आई.ए.एस. अधिकारियों की सूची जारी

Date:

 

चंडीगढ़, 13 दिसंबर 2024–राज्य चुनाव आयोग पंजाब ने 21 दिसंबर 2024 को आयोजित होने वाले नगर निगमों और नगर कौंसिलों के चुनावों को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए किए जा रहे प्रबंधों की निगरानी हेतु 22 आई.ए.एस. अधिकारियों को चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया है।

पंजाब राज्य चुनाव आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि घनश्याम थोरी, आई.ए.एस. को नगर निगम, अमृतसर के लिए चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है जबकि अरविंदपाल सिंह संधू आई.ए.एस. को नगर निगम, जालंधर के लिए, पुनीत गोयल आई.ए.एस. को नगर निगम, लुधियाना के लिए, अनिंदिता मित्रा आई.ए.एस. को नगर निगम, पटियाला के लिए, बबिता आई.ए.एस. को नगर निगम फगवाड़ा के लिए, हरगुनजीत कौर आई.ए.एस. को नगर कौंसिलों/नगर पंचायतों, अमृतसर के लिए, संयम अग्रवाल आई.ए.एस. को नगर कौंसिलों/नगर पंचायतों, बठिंडा के लिए, भुपिंदर सिंह आई.ए.एस. नगर कौंसिलों/नगर पंचायतों, बरनाला के लिए, अमनदीप कौर आई.ए.एस. को नगर कौंसिलों/नगर पंचायतों, फतेहगढ़ साहिब के लिए और उपकार सिंह आई.ए.एस. नगर कौंसिलों/नगर पंचायतों, फिरोजपुर के लिए चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं।

इसी तरह, अपनीत रियात आई.ए.एस. को नगर नगर कौंसिलों/नगर पंचायतों, होशियापुर के लिए चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है जबकि अमित तलवार आई.ए.एस. को नगर कौंसिलों/नगर पंचायतों, जालंधर के लिए, संदीप हंस आई.ए.एस. को नगर कौंसिलों/नगर पंचायतों, कपूरथला के लिए, रामवीर, आई.ए.एस. को नगर कौंसिलों/नगर पंचायतों, लुधियाना के लिए, दलजीत सिंह मांगट, आई.ए.एस. को नगर कौंसिलों/नगर पंचायतों, मानसा के लिए, केशव हिंगोनीआ, आई.ए.एस. को नगर नगर कौंसिलों/नगर पंचायतों, मोगा के लिए, अमृत सिंह, आई.ए.एस. को नगर कौंसिलों/नगर पंचायतों, एस.ए.एस. नगर के लिए, रविंदर सिंह, आई.ए.एस. को नगर कौंसिलों/नगर पंचायतों, श्री मुक्तसर साहिब के लिए, सागर सेतिया, आई.ए.एस. को नगर कौंसिलों/नगर पंचायतों, एस.बी.एस. नगर के लिए, हरबीर सिंह, आई.ए.एस. को नगर कौंसिलों/नगर पंचायतों, पटियाला के लिए, कंवलप्रीत बराड़, आई.ए.एस. को नगर कौंसिलों/नगर पंचायतों, संगरूर के लिए और संदीप कुमार, आई.ए.एस. को नगर कौंसिलों/नगर पंचायतों, तरनतारन के लिए चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। यह आम जनता और उम्मीदवारों की जानकारी के हित में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

CM योगी ने मथुरा में 646 करोड़ रुपये की 118 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया

  लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार...

पंजाब के 5 जिलों के लिए हो गया बड़ा ऐलान, जल्द शुरू होगा पायलट प्रोजेक्ट

  नवांशहर : स्थानीय आई.टी.आई. ग्राउंड में 79वें स्वतंत्रता दिवस...

सुखबीर बादल ने AAP के इस नेता के खिलाफ की कार्रवाई की मांग

  चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह...