Tuesday, May 5, 2026
Tuesday, May 5, 2026

हजारीबाग में यात्रियों से भरी बस पलटी, 6 की मौत 12 घायल

Date:

 

हजारीबाग–हजारीबाग में गुरुवार सुबह कोलकाता से पटना जा रही यात्रियों से भरी बस पलट गई। हादसे में 6 पैसेंजर्स की मौत हो गई। जबकि, 11 लोग जख्मी हो गए। इनमें से 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक यात्री ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सभी कोलकाता से पटना जा रहे थे। मरने वालों में 4 यात्री पटना के थे। हादसा बरकट्ठा के गोरहर थाना क्षेत्र में हुआ।

बताया जा रहा है कि बस की स्पीड ज्यादा थी। ड्राइवर को झपकी लग गई। अचानक सामने आए गड्डे को बचाने के दौरान बस पलट गई। दुर्घटनाग्रस्त बस का नाम ‘वैशाली’ है। ज्यादातर लोग बस के अंदर दब गए थे, जिसकी वजह से उनकी मौत हुई। सभी घायलों को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हजारीबाग में भर्ती कराया गया है। फिलहाल 2 मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मशहूर पहलवान जस्सा पट्टी अपनी टीम सहित आम आदमी पार्टी में शामिल

चंडीगढ़, 28 अप्रैल - कुश्ती जगत में 'जस्सा पट्टी'...