Tuesday, May 5, 2026
Tuesday, May 5, 2026

मोगा में एनकाउंटर में बदमाश घायल:देहरादून से पकड़कर लाई थी पुलिस

Date:

मोगा-पंजाब के मोगा में देहरादून से गिरफ्तार करके लाए गए एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने भी गोलियां चलाई। पुलिस की गोली लगने से बदमाश गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, मोगा निवासी वांछित अपराधी सुनील कुमार को मोगा पुलिस कल यानि बुधवार को उत्तराखंड के देहरादून से गिरफ्तार करके लाई थी। आज सुनील को एक मामले में पिस्टल रिकवर करने के लिए एमपी बस्ती में ले जाया गया, जहां पर सुनील कुमार ने मौका देखकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस कर्मचारी गोली लगने से बाल बाल बच गए।

एसएसपी अजय गांधी ने बताया कि मोगा के रहने वाला सुनील कुमार बाबा के ऊपर करीब 17 मामले दर्ज हैं। उसने मोहे में दो भाइयों पर जानलेवा हमला किया था और फरार हो गया था। कल मोगा पुलिस ने उसे देहरादून से गिरफ्तार किया था।

उसके बयान पर आज पिस्टल ​​​​​ रिकवरी के लिए एमपी बस्ती में आए थे। जहां पर उसने दो पिस्टल निकाल कर पुलिस पर दो फायर किए और भागने की कोशिश की। पुलिस की ओर से दो जवाबी फायरिंग की गई, जिससे सुनील कुमार की टांग पर गोली लगी। गोली लगने से घायल हुए सुनील कुमार को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मशहूर पहलवान जस्सा पट्टी अपनी टीम सहित आम आदमी पार्टी में शामिल

चंडीगढ़, 28 अप्रैल - कुश्ती जगत में 'जस्सा पट्टी'...