Tuesday, May 5, 2026
Tuesday, May 5, 2026

पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, सुसाइड की धमकी दी:बोला- एडीए ने फसल को बर्बाद किया

Date:

 

अजमेर–अजमेर के पृथ्वीराज नगर स्थित पानी की टंकी पर 32 साल का युवक एडीए की कार्रवाई से नाराज होकर चढ़ गया। युवक ने एडीए पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए सुसाइड करने की धमकी दी थी।सूचना पर क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस और एडीए के अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाइश के बाद करीब 5 घंटे बाद युवक को नीचे उतारा। एडीए अधिकारियों ने युवक को उसकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया है।

एडीए की ओर से बुधवार को पृथ्वीराज नगर स्थित चौरसियावास निवासी सुलेमान की जमीन से कब्जा हटाया गया। इससे नाराज होकर 32 साल का सुलेमान गुरुवार सुबह पृथ्वीराज नगर स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया। परिवार के लोग उसे तलाश करने लगे। इस दौरान उसके टंकी पर चढ़े होने की सूचना मिली।

सूचना पर क्रिश्चियन गंज थाना प्रभारी अरविंद चारण पुलिस जाब्ता के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को नीचे उतरने के लिए समझाइश की। सूचना पर अधिकारी, पार्षद हामिद खान सिविल डिफेंस की टीम भी मौके पर पहुंच गए। करीब 5 घंटे की समझाइश के बाद युवक पानी की टंकी से उतर गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मशहूर पहलवान जस्सा पट्टी अपनी टीम सहित आम आदमी पार्टी में शामिल

चंडीगढ़, 28 अप्रैल - कुश्ती जगत में 'जस्सा पट्टी'...