Thursday, August 14, 2025
Thursday, August 14, 2025

गुलबी घाट पर हुआ शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार:आखिरी यात्रा पर बजा उनका आखिरी छठ गीत

Date:

लोक गायिका शारदा सिन्हा का पटना के गुलबी घाट पर अंतिम संस्कार किया जा रहा है। ‘बिहार कोकिला’ को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जा रही है। घाट पर शारदा सिन्हा अमर रहे के साथ-साथ छठी मईया के जयकारे भी गूंज रहे हैं।

शारदा सिन्हा को छठ गीत से पहचान मिली। उनके गानों के बिना छठ महापर्व अधूरा माना जाता है। छठी माई की महिमा गाने वाली शारदा सिन्हा का पर्व के पहले दिन (मंगलवार को) दिल्ली एम्स में निधन हुआ। आज संध्या अर्घ्य वाले दिन वो पंचतत्व में विलीन हो जाएंगी।

पटना के राजेंद्र नगर स्थित उनके आवास से उनकी अंतिम यात्रा निकली, जो गुलबी घाट पर खत्म हुई। बेटे अंशुमान ने मां की अर्थी को कंधा दिया। उनके साथ-साथ बीजेपी के पूर्व सांसद रामकृपाल यादव और विधायक संजीव चौरसिया ने भी कंधा दिया। बड़ी संख्या में शारदा सिन्हा के प्रशंसक भी शामिल हुए हैं।

उनके अंतिम सफर में उनका गाया आखिरी छठ गीत ‘दुखवा मिटाई छठी मईया’ बजा। ये गाना शारदा सिन्हा ने दिल्ली एम्स से ही रिलीज किया था।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

इटली के पास प्रवासियों से भरी नाव पलटी: 20 की मौत व 27 लापता

    International: इटली के सिसिली द्वीप के पास 13 अगस्त...

ट्रम्प ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन को चेतावनी दी:कहा- बातचीत के बाद जंग नहीं रोकी तो गंभीर नतीजे भुगतने होंगे

वॉशिंगटन ----अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस के राष्ट्रपति...

किश्तवाड़ जिले के चशोती इलाके में फटा बादल, भारी तबाही की आशंका

  नेशनल : जम्मू के किश्तवाड़ जिले के चशोती इलाके...