Tuesday, May 5, 2026
Tuesday, May 5, 2026

तरनतारन में ड्रेन से मिले तीन शव: पुलिस जांच में जुटी

Date:

 

तरनतारन–पंजाब में तरनतारन के विधानसभा हलका खेमकरण के गांव बैंका में बुधवार को उस समय दहशत फैल गई, जब वहां से गुजरने वाली ड्रेन से तीन लोगों के शव मिले। दो शव कंबल में लिपटे हुए थे, जबकि एक शव बोरी में था।मृतकों के हाथ पैर बांधे गए थे, वहीं, उनके सिर व शरीर पर चोट के निशान थे। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शवों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस का दावा है कि जल्दी ही सारी सच्चाई सामने आएगी।

गांव के सरपंच चमकौर सिंह ने बताया कि आज सुबह वहां से कुछ राहगीर गुजर रहे थे, तो उन्हें ड्रेन से बदबू आई। इसके बाद जब उन्होंने देखा तो उन्हें वहां पर शव दिखे। गांव ड्रेन से एक किलोमीटर दूर है। इसके बाद उनकी तरफ से पुलिस को सूचित किया गया। फिर पुलिस की टीमों ने पहुंचकर ड्रेन शव शवों को निकाला। मौके पर जुटे लोगों का कहना था कि इन शवों को यहां पर फेंका गया है। बाहर से बहकर नहीं आए है, क्योंकि पानी बह नहीं रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मशहूर पहलवान जस्सा पट्टी अपनी टीम सहित आम आदमी पार्टी में शामिल

चंडीगढ़, 28 अप्रैल - कुश्ती जगत में 'जस्सा पट्टी'...