Friday, May 15, 2026
Friday, May 15, 2026

हथियार की नोक पर लुटेरों ने दिया वारदात को अंजाम, मामला दर्ज

Date:

लुधियाना : थाना जोधेवाल की पुलिस ने दो अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उक्त मामले के संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी गुरदयाल सिंह ने बताया कि पुलिस को शिकायतकर्ता विजय महतो निवासी जसपाल कॉलोनी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि कुछ दिन पहले वह अपने दोस्त पप्पू के साथ मोटरसाइकिल पर माता चिंतपूर्णी से माथा टेक कर अपने घर वापस जा रहे थे। जब वह मनमोहन कॉलोनी के पास पहुंचे तो वहां उनको एक्टिवा सवार दो लुटेरों ने तेजधार हथियार दिखाकर घेर लिया और उसका  मोटरसाइकिल और उसके दोस्त का मोबाइल फोन लूट कर फरार हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related