Sunday, August 2, 2026
Sunday, August 2, 2026

ट्यूशन टीचर ने बच्ची के कान के पास मारा थप्पड़, वेंटिलेटर पर लड रही जिंदगी और मौत के बीच जंग

Date:

नेशनल : मुंबई में एक 9 साल की बच्ची के साथ हुई एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। बच्ची को क्लास में मस्ती करने की वजह से गंभीर सजा मिली, जिसकी कीमत अब वह अस्पताल में वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत के बीच झूलकर चुका रही है।

आरोप है कि बच्ची की ट्यूशन टीचर ने उसे अनुशासन में रखने के लिए कान के पास दो तेज़ थप्पड़ मारे, जिसके बाद उसकी कान की बाली अंदर धंस गई। इस चोट से बच्ची के शरीर में टेटनस फैल गया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।

यह घटना मुंबई के उपनगर नाला सोपारा में हुई। पहले तो बच्ची को सूजन और जबड़े में तेज जकड़न का सामना करना पड़ा, लेकिन इलाज में देरी के कारण स्थिति बिगड़ती गई और अंततः उसे केजे सोमैया अस्पताल में भर्ती किया गया। परिवार की शिकायत के बाद टीचर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और पुलिस ने पूछताछ के लिए उसे नोटिस भेजा है।बच्ची के परिजनों का कहना है कि इलाज के लिए उन्होंने कई अस्पतालों और क्लिनिकों के चक्कर काटे, लेकिन किसी ने भी उनकी बच्ची को भर्ती नहीं किया। उनकी हालत इतनी बिगड़ गई थी कि दीपिका बोलने पर अपनी जीभ काट लेती थी और उसे खून आता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कांग्रेस में फिर छलका मनीष तिवारी का दर्द, शायरी से दिए सियासी संकेत

चंडीगढ़: चंडीगढ़ से कांग्रेस सांसद Manish Tewari ने एक...

ईरान पर बड़े हमले की तैयारी! अमेरिका-इजराइल की रणनीति तेज

वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिका और इजराइल...

कुलगाम में आतंकियों का हिंदू मजदूरों पर हमला, दो की मौत

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार रात...