Sunday, August 2, 2026
Sunday, August 2, 2026

पंजाब पुलिस की कोरोना वॉरियर लेडी इंस्पेक्टर सस्पेंड:5 लाख में नशा तस्कर छोड़े

Date:

 

मोगा–पंजाब पुलिस की कोरोना वारियर रहीं लेडी इंस्पेक्टर अर्शप्रीत कौर ग्रेवाल को सस्पेंड कर दिया गया है। मोगा जिले के थाना कोट इसे खां में SHO तैनात ग्रेवाल पर 5 लाख रुपए लेकर नशा तस्करों को छोड़ने का आरोप है। इस मामले में उसके साथ 2 मुंशियों को भी सस्पेंड कर उनके खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।

DSP ने इस मामले की जांच की। जिसमें पता चला कि लेडी SHO ने दोनों मुंशियों के साथ मिलकर 3 नशा तस्करों को पकड़ा। फिर उन्हें 5 लाख रुपए की रिश्वत लेकर छोड़ दिया। अब तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।आरोपी महिला SHO कोरोना काल में फ्रंटलाइन वॉरियर के रूप में मशहूर हुई थी। ग्रेवाल को कोरोना हो गया था, लेकिन वह इससे ठीक होकर लौट आईं थी

मोगा के DSP रमनदीप सिंह की ओर से कोट इसे खां थाने में दर्ज कराई FIR के मुताबिक, कोट इसे खां थाने में तैनात SHO अर्शप्रीत कौर ग्रेवाल ने 1 अक्टूबर को नाके पर एक नशा तस्कर को पकड़ा। उसका नाम अमरजीत सिंह था। वह कोट इसे खां में दातेवाला रोड का रहने वाला था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कांग्रेस में फिर छलका मनीष तिवारी का दर्द, शायरी से दिए सियासी संकेत

चंडीगढ़: चंडीगढ़ से कांग्रेस सांसद Manish Tewari ने एक...

ईरान पर बड़े हमले की तैयारी! अमेरिका-इजराइल की रणनीति तेज

वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिका और इजराइल...

कुलगाम में आतंकियों का हिंदू मजदूरों पर हमला, दो की मौत

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार रात...