Wednesday, September 23, 2026
Wednesday, September 23, 2026

लुधियाना में लूटपाट करने वाले 2 स्नेचर काबू:हथियार बरामद, 12 जगहों पर की वारदात

Date:

 

लुधियाना–पंजाब के लुधियाना जिले में पुलिस ने शहर में लूटपाट व छीना झपटी करने वाले 2 स्नेचरों को काबू किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से हथियार भी बरामद किए हैं। दोषियों ने शहर में 12 जगहों पर वारदात की है। पुलिस ने केस दर्ज कर दोषियों का अदालत से रिमांड भी हासिल कर लिया है, ताकि दोषियों से कड़ी पूछताछ हो सके।एसीपी सुमित सूद ने बताया कि पुलिस टीम ने सोनू निवासी ज्वाहर नगर कैंप लुधियाना और रिश्व उर्फ लाडी निवासी ज्वाहर नगर कैंप लुधियाना को काबू किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने एक लोहे की दात, एक्टिवा, दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

दोषी शहर में छीना झपटी व लूटपाट जैसी वारदातें करते थे और अब तक दोषी बस स्टैंड लुधियाना, माडल टाउन, ज्वाहर नगर कैंप, ग्यासपुरा, ढोलेवाल के पास कुल 12 जगहों पर वारदात कर चुके हैं। दोषी शहर में लोगों को लूटते थे और अभी तक इनके कब्जे से बरामदगी का बाकी सामान भी बाकी है। दोषियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल कर लिया है, ताकि कड़ी पूछताछ की जा सके।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related