Friday, August 28, 2026
Friday, August 28, 2026

बंगाल में 10 साल की बच्ची का शव मिला: रेप के बाद हत्या हुई; भीड़ ने चौकी फूंकी

Date:

 

कोलकाता–घटना साउथ 24 परगना के कृपाखाली की है। लोगों का कहना है कि पुलिस का रवैया वैसा ही था जैसा आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर का शव मिलने के बाद कोलकाता पुलिस का रवैया था।

पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना में आज सुबह 10 साल की बच्ची का शव मिला। परिवार ने बच्ची से रेप के बाद उसकी हत्या का दावा किया है। घटना कृपाखाली इलाके के कुलटाली थाना क्षेत्र की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्ची 4 अक्टूबर की शाम से लापता थी, लेकिन पुलिस ने एक्शन लेने में देरी की।

घटना के विरोध में लोगों ने महिस्मारी पुलिस चौकी को घेरा और पुलिस पर डंडों और पत्थरों से वार किया। लोगों ने पुलिस चौकी में भी तोड़फोड की और आखिर में वहां आग लगा दी। लोगों का आक्रोश देख पुलिसकर्मी चौकी छोड़कर भाग गए।लोगों ने घटनास्थल पर SDPO और अन्य पुलिसकर्मियों को बंधक बनाने की भी कोशिश की। इसके बाद इलाके में भारी पुलिस बल भेजा गया। पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े।

कुलटाली के TMC विधायक गणेश मंडल ग्रामीणों को शांत करने के लिए मौके पर गए, लेकिन लोगों ने उन्हें भी खदेड़ दिया। मंडल ने बाद में मीडिया से कहा कि वे लोगों के गुस्से को समझते हैं, लेकिन उन्हें कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Panjab University चुनाव में सियासी घमासान, मीट हेयर का ABVP पर गंभीर आरोप—छात्रों को गैंगस्टरों से धमकाने का दावा

चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल चुनाव...

पंजाब चुनाव से पहले BJP-अकाली गठबंधन तय! सितंबर में ऐलान संभव, सीट शेयरिंग पर मंथन

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी और...

मोदी की सलाह का असर: 28 केंद्रीय मंत्री इंस्टाग्राम पर हुए एक्टिव, युवाओं से जुड़ने पर जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने...