Friday, July 31, 2026
Friday, July 31, 2026

चंडीगढ़ में बरामद हुई 6.70 लाख की ड्रग मनी:एक नशा तस्कर गिरफ्तार

Date:

चंडीगढ़-चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच ने नशे के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए 16 किलो भुक्की (पोस्त) के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से 6 लाख 70 हजार की ड्रग मनी भी बरामद की है। आरोपी की पहचान धनास निवासी असलम के रूप में हुई है, जो दूध की सप्लाई के साथ-साथ ऑटो चलाने का काम करता है।

पुलिस के अनुसार, असलम लंबे समय से दूध सप्लाई की आड़ में नशे की सप्लाई कर रहा था। उसका परिवार पहले से ही नशे के कारोबार में संलग्न रहा है। उसके बड़े भाई, काला को भी पहले 50 किलो भुक्की के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि असलम और उसका भाई एक संगठित ड्रग नेटवर्क का हिस्सा हैं, जो चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में नशे की तस्करी करता है।

क्राइम ब्रांच के एसपी केतन बंसल के निर्देशन में एक विशेष टीम ने असलम को पकड़ने में सफलता हासिल की। इस टीम की अगुवाई अनुभवी इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने की है, जिन्होंने नशे के खिलाफ कई सफल अभियान चलाए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related