Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

एक बार फिर Punjab को दहलाने की साजिश, पुलिस चौकी के पास मिला IED

Date:

 

 

पंजाब : पंजाब में एक बार फिर शांति भंग करने की कोशिश सामने आई है। दरअसल पंजाब को दहलाने की साजिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया है। मिली जानकारी के अमृतसर जिले में पुलिस चौकी के नजदीक एक संदिग्ध IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद किया गया, जिसे समय रहते निष्क्रिय कर बड़ी घटना टाल दी गई।

 

जानकारी के मुताबिक, अमृतसर देहात के व्यास थाने के अधीन आने वाली रइया पुलिस चौकी के पास शुक्रवार देर रात IED पड़े होने की गुप्त सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर इलाके को घेर लिया और सुरक्षा को बढ़ा दिया गया। तलाशी के दौरान संदिग्ध विस्फोटक बरामद कर लिया गया।

 

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। आज शनिवार तड़के बम निरोधक दस्ते (बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वॉड) को मौके पर बुलाया गया, जिसने सावधानीपूर्वक IED को निष्क्रिय कर दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई होने से एक बड़ी साजिश नाकाम हो गई। बताया जा रहा है कि पुलिस चौकी के आसपास एक तरफ खेत और दूसरी ओर नहर है। वहीं नजदीक ही बिजली बोर्ड का कार्यालय भी स्थित है, जिससे संभावित खतरे को देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त सतर्कता बरती। फिलहाल किसी भी गैंगस्टर या आतंकी संगठन ने इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और मामले की गहन जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related