Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

चंडीगढ़ में 7 नाबालिग चोर गिरफ्तार

Date:

 

चंडीगढ़—–चंडीगढ़ में थाना सेक्टर-34 से चंद कदमों की दूरी पर बूथ मार्केट में चार दुकानों में चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 नाबालिग चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से इलेक्ट्रॉनिक सामान, मोबाइल फोन, जूते और अन्य चोरी का माल बरामद किया गया है।

 

सभी आरोपी नाबालिग हैं, जिन्हें जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में पेश कर सेक्टर-25 स्थित ऑब्जर्वेशन होम भेज दिया गया है। इस वारदात का वीडियो सामने आने के बाद सनसनी फैल गई थी। फुटेज में साफ दिखा कि चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने दुकान में चोरी करने से पहले आराम से बैठकर खाना खाया, नमकीन खाई और कोल्ड ड्रिंक पी।

 

इतना ही नहीं, एक चोर के हाथ में लोहे का हथियार भी दिखाई दिया। यह वारदात सेक्टर-34 थाना क्षेत्र के बूथ मार्केट की है। तड़के 4 से 5 बजे के बीच चोरों ने आनंद इलेक्ट्रॉनिक्स समेत चार दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की। घटना के बाद पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related