Thursday, October 22, 2026
Thursday, October 22, 2026

अमृतसर में 3 नशा तस्कर गिरफ्तार: 33 लाख, हेरोइन और पिस्तौल जब्त

Date:

 

अमृतसर–अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नार्को-हवाला नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रणजीत सिंह उर्फ राणा, गुरदेव सिंह उर्फ गेडी और शैलेंद्र सिंह उर्फ सेलू के रूप में हुई है।

 

पुलिस ने आरोपियों के पास से 500 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इसके अलावा एक ग्लॉक 9 एमएम पिस्टल और दो मैगजीन भी जब्त किए गए हैं। आरोपियों के पास से 33 लाख रुपए की हवाला राशि भी मिली है। लोपोके पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

 

पुलिस जांच में जुटी है कि इस सीमा पार तस्करी नेटवर्क के और कौन-कौन से लोग जुड़े हैं। पंजाब पुलिस नार्को-आतंकवाद को खत्म करने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। सीमा पर तस्करी के नेटवर्क के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जाता है जिसे रोकने के लिए एंटी ड्रोन सिस्टम का इस्तेमाल किया जाता है वहीं विलेज डिफेंस कमेटियां भी अहम भूमिका निभाती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

परविंदर झोटा हत्याकांड की जांच CBI को सौंपेगी पंजाब सरकार

पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह...