Thursday, October 22, 2026
Thursday, October 22, 2026

मोहाली में SFJ प्रमुख पन्नू के खिलाफ FIR

Date:

 

मोहाली–पंजाब के मोहाली स्थित सेक्टर-76 में अंबेडकर हाउसिंग सोसाइटी की दीवार पर खालिस्तान समर्थक भड़काऊ नारे लिखे जाने का मामला सामने आया है। विदेश में बैठे सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा इसको लेकर एक वीडियो जारी किया गया। पन्नू ने इसमें जिम्मेदारी ली है। मोहाली पुलिस ने एक्शन लेते हुए पन्नू और अन्य व्यक्तियों के खिलाफ एससी/एसटी अधिनियम और BNS की धारा 192 के तहत मामला दर्ज किया है।

पन्नू ने वीडियो में 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के अवसर पर डॉ. बीआर अंबेडकर की सभी मूर्तियों को हटाने का आह्वान किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय संविधान ने सिखों को एक अलग पहचान देने से इनकार कर दिया है। पन्नू ने संविधान के अनुच्छेद 25(बी) का हवाला देते हुए कहा कि इसमें सिखों को हिंदू के रूप में वर्गीकृत किया गया है।

यह “सिख नरसंहार के लिए कानूनी ढांचे” को सक्षम बनाता है। पन्नू ने दलित समुदायों से अपील की है कि वे भगत रविदास की पूजा करें और हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों से अंबेडकर जयंती समारोह रद्द करने की मांग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

परविंदर झोटा हत्याकांड की जांच CBI को सौंपेगी पंजाब सरकार

पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह...