Thursday, October 22, 2026
Thursday, October 22, 2026

बैसाखी पर पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए नए आदेश जारी

Date:

गुरदासपुर: बैसाखी पर पाकिस्तान के धार्मिक स्थलों पर जाने वाले श्रद्धालुओं को केवल डॉलर में भुगतान करना होगा। सीमापार सूत्रों के अनुसार वैसाखी पर्व पर पाकिस्तान में खालसा साजना दिवस के अवसर पर पाकिस्तान स्थित धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा भेजे जाने वाले जत्थे के लिए 1942 तीर्थ यात्रियों को वीजा प्राप्त हो गया है। यह जत्था 10 अप्रैल को शिरोमणी कमेटी कार्यालय से रवाना होगा। पाकिस्तान सरकार ने बैसाखी पर पाकिस्तान आने वाले श्रद्धालुओं से बस किराए के लिए 60 अमरिकी डॉलर (4920 भारतीय रुपये) लाने को कहा है।

पाकिस्तानी बक्फ बोर्ड ने बैसाखी के त्यौहार के दौरान पाकिस्तानी गुरुद्वारों में आने वाले तीर्थ यात्रियों को केवल अमरिकी डॉलर में भुगतान करने की अनुमति देने के आदेश जारी किए हैं। ऐसे में इस बार पाकिस्तान पहुंचने वाले तीन हजार भारतीय तीर्थयात्रियों को केवल डॉलर में ही भुगतान करना होगा। ये आदेश पाकिस्तान बक्फ बोर्ड के सचिव सैफुल्लाह खोखर द्वारा जारी किए गए हैं।

खोखर ने कहा कि सरकार को भारतीय मुद्रा को पाकिस्तानी मुद्रा में बदलने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, इसलिए तीर्थयात्रियों को पाकिस्तान में प्रवेश करने से पहले कम से कम 60 अमेरिकी डॉलर अपने साथ लाने चाहिए, अन्यथा उन्हें प्रवेश के दौरान कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

परविंदर झोटा हत्याकांड की जांच CBI को सौंपेगी पंजाब सरकार

पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह...