Saturday, August 29, 2026
Saturday, August 29, 2026

मोगा में करंट लगने से 2 श्रद्धालुओं की मौत, 7 लोग जख्मी

Date:

पंजाब के मोगा में गांव कोट सदर खां में नगर कीर्तन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जिसमें दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी साहिब ले जा रही बस के हाईटेंशन तारों से छू जाने से बस में करंट आ गया। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और सात घायल हुए हैं। मोगा पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

घायलों को कोट ईस खां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। कोट इसे खां के निजी अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों ने बताया कि गांव में ही गुरुद्वारा अकालगढ़ साहिब स्थित है। यहां आज प्रबंधन कमेटी की ओर से नगर कीर्तन का आयोजन किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार कल यानी शुक्रवार को उक्त नगर कीर्तन रखा गया था। बस में पवित्र पालकी सजाई गई थी। जैसे ही नगर कीर्तन गांव के बीच में पहुंचा तो पालकी साहिब के ऊपरी खंभे हाईटेंशन तारों के संपर्क में आ गए। जिससे बस में करंट आ गया। बस में करंट आने से अफरा तफरी मच गई थी। इस हादसे में सात लोग घायल हुए हैं। जिनकी पहचान हरजिंदर कौर, कुलदीप कौर, सुरजीत सिंह, कुलदीप कौर, जोगिंदर कौर, मंजीत कौर और राज कौर के रूप में हुई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Panjab University चुनाव में सियासी घमासान, मीट हेयर का ABVP पर गंभीर आरोप—छात्रों को गैंगस्टरों से धमकाने का दावा

चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल चुनाव...

पंजाब चुनाव से पहले BJP-अकाली गठबंधन तय! सितंबर में ऐलान संभव, सीट शेयरिंग पर मंथन

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी और...

मोदी की सलाह का असर: 28 केंद्रीय मंत्री इंस्टाग्राम पर हुए एक्टिव, युवाओं से जुड़ने पर जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने...