Saturday, August 29, 2026
Saturday, August 29, 2026

पंजाब में इंटरनेशनल ड्रग तस्करी का भंडाफोड़:​​​​​​​2 तस्कर गिरफ्तार

Date:

पंजाब पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सुखदीप सिंह और कृष्ण के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 1.5 किलो हेरोइन बरामद की है। वे दिल्ली में रहने वाले अपने अफगान हैंडलर्स के संपर्क में थे।

हैंडलर्स एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल का हिस्सा हैं। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करके इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मोहाली पुलिस ने उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस उनके बारे में जांच करने में जुटी हुई है।

मोहाली पुलिस ने आरोपियों को डेराबस्सी से गिरफ्तार किया है। वे हाफ स्लीव जैकेट में हेरोइन छिपाकर सप्लाई करते थे। वहीं, अब पुलिस उनके बारे में जांच करने में जुटी है। आरोपी सुखदीप सिंह इससे पहले 2020 में अपहरण के एक मामले में शामिल था और मई 2024 से जमानत पर बाहर था। इसके बाद वह वहां से फरार था। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Panjab University चुनाव में सियासी घमासान, मीट हेयर का ABVP पर गंभीर आरोप—छात्रों को गैंगस्टरों से धमकाने का दावा

चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल चुनाव...

पंजाब चुनाव से पहले BJP-अकाली गठबंधन तय! सितंबर में ऐलान संभव, सीट शेयरिंग पर मंथन

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी और...

मोदी की सलाह का असर: 28 केंद्रीय मंत्री इंस्टाग्राम पर हुए एक्टिव, युवाओं से जुड़ने पर जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने...