Monday, May 25, 2026
Monday, May 25, 2026

ईरान से रेस्क्यू 110 भारतीय छात्र आज दिल्ली पहुंचेंगे, आर्मेनिया के रास्ते लाए जा रहे

Date:

येरेवन—ईरान और इजराइल में जारी संघर्ष के बीच भारत सरकार ने ईरान की उर्मिया मेडिकल यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे लगभग 110 भारतीय छात्रों को सुरक्षित निकाल लिया है। इनमें से 90 छात्र कश्मीर के हैं।
ईरान से निकाले गए ये छात्र मंगलवार को आर्मेनिया पहुंचे थे, जहां उन्हें राजधानी येरेवन के होटलों में ठहराया गया।
इसके बाद आज इन्हें कतर के रास्ते भारत लाया जा रहा है। इंडिगो की एक फ्लाइट आर्मेनिया के येरेवन एयरपोर्ट से इन छात्रों को लेकर कतर की राजधानी दोहा के लिए रवाना हो गई है।
इसके बाद एक दूसरी फ्लाइट से इन्हें दोहा से नई दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट लाया जाएगा। इससे पहले मंगलवार को भारतीय विदेश मंत्रालय ने छात्रों को ईरान से बाहर निकालने की पुष्टि की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब में 1 नवंबर को होगा भारत-पाक हॉकी मुकाबला, खिलाड़ियों को 45 करोड़ से ज्यादा की सौगात

चंडीगढ़ में खिलाड़ियों के सम्मान में आयोजित समारोह के...