Friday, June 19, 2026
Friday, June 19, 2026

पंजाब में ऑनलाइन सर्विस में देरी करने पर होगा एक्शन:मंत्री अमन अरोड़ा ने डीसी से मीटिंग की

Date:

चंडीगढ़–पंजाब सरकार द्वारा लोगों को ऑनलाइन मुहैया करवाई जाने वाली सेवाओं में देरी करने वाले मुलाजिमों पर अब नजर रखी जाएगी। साथ ही, जानबूझकर देरी करने वाले मुलाजिमों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश सरकार की तरफ से सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नरों (डीसी) को दिए गए हैं।यह जानकारी पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने दी। वह चंडीगढ़ के सेक्टर-26 में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने ने दावा किया है कि पंजाब देश का पहला राज्य बन गया है, जहां लोगों को तय समय में सेवाएं दी जा रही हैं। जिला स्तर पर बात करें तो पठानकोट सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला जिला रहा है।
मंत्री ने बताया कि कई विभागों की सेवाएं अब ऑनलाइन हो चुकी हैं, जिनमें राजस्व (रेवेन्यू), बस सेवा और अन्य सेवाएं शामिल हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सेवा केंद्रों की संख्या और उनमें काउंटर बढ़ाए जाएंगे। इसके लिए सभी डिप्टी कमिश्नरों को निर्देश दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related