Friday, June 19, 2026
Friday, June 19, 2026

नेपाल में हवाई अड्डे पर एक किलो से अधिक सोने सहित भारतीय महिला गिरफ्तार

Date:

 

Kahmandu: काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से एक भारतीय महिला को गिरफ्तार कर उसके पास से एक किलोग्राम से अधिक अघोषित सोना बरामद कर लिया गया। नेपाल पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शारजाह से आ रही एअर अरबिया की उड़ान से मंगलवार रात मीना सुरजीत सिंह खेमानी को
हवाई अड्डा सुरक्षाकर्मियों ने गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से एक किलोग्राम 59 ग्राम सोना जब्त किया। पुलिस ने बताया कि सुरक्षा जांच के दौरान उसके सामान से प्लास्टिक में लपेटा हुआ सोना बरामद किया गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related