Friday, May 8, 2026
Friday, May 8, 2026

चंडीगढ़ फर्नीचर मार्केट में भीषण आग; दुकानें धू-धू कर जल रहीं

Date:

चंडीगढ़ में सेक्टर-53-54 की फर्नीचर मार्केट में भीषण आग लग गई है। मार्केट की कई दुकानें आग की चपेट में आई हुईं हैं और तेज लपटों के साथ धू-धू कर जल रहीं हैं। साथ ही आग के बीच उठता काले धुएं का विकराल गुबार आसमान में दूर तक देखा जा रहा है।

आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियां पहुंचीं

आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं हुईं हैं और आग पर काबू पाने के लिए जद्दोजहद कर रहीं हैं। पुलिस भी मौके पर मौजूद है। आग कैसे लगी इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। लेकिन आग की घटना में भारी माली नुकसान नजर आ रहा है। खबर लिखे जाने तक किसी के हताहत या घायल होने की खबर भी नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related