Friday, October 16, 2026
Friday, October 16, 2026

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने पाकिस्तानी डॉन भट्‌टी को दी ईद की बधाई , वीडियो वायरल 

Date:

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मास्टरमाइंड कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की वीडियो कॉल वायरल हुई है। इसमें वह पाकिस्तान के कुख्यात डॉन शहजाद भट्‌टी से बात करते हुए नजर आ रहा है। लॉरेंस भट्‌टी को ईद की बधाई दे रहा है। जिसके बाद माना जा रहा है कि यह वीडियो 16 जून का है।हालांकि 17 सेकेंड की इस वीडियो कॉल को लेकर अभी पुलिस का कोई औपचारिक बयान नहीं आया है। लॉरेंस इस वक्त गुजरात की जेल में बंद है। ऐसे में उसकी वीडियो कॉल से एजेंसियां भी अलर्ट हो गई हैं।जिस कुख्यात माफिया डॉन शहजाद भट्टी से लॉरेंस बात कर रहा है, वह पाकिस्तान में हत्या, भू माफिया, हथियारों की तस्करी सहित कई संगीन मामलों में नामजद है।​​​​​​पुलिस के मुताबिक इस वक्त गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गुजरात की अहमदाबाद जेल में बद है। वहीं से पाकिस्तानी डॉन भट्‌टी के साथ वीडियो कॉल पर बातचीत करने का शक है। पिछले साल लॉरेंस को सितंबर माह में गुजरात लेकर जाया गया था।इस वीडियो कॉल में लॉरेंस भट्‌टी को ईद मुबारक कहता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related