Saturday, July 18, 2026
Saturday, July 18, 2026

पंजाब में लुटेरों का कहर, मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी पर हमला, पति की मौ/त

Date:

 

 

 

 

तरनतारन : आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार के राज में राज्य में कानून-व्यवस्था बेहद कमजोर हो गई है। आलम ये है कि लुटेरे अब सिर्फ लूट ही नहीं कर रहे बल्कि हत्या भी कर रहे हैं। ऐसा ही मामला तरनतारन से सामने आया है जहां सरहाली के पास मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी पर लूट की नीयत से किए हमले में मोटरसाइकिल सवार पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दर्शन सिंह पुत्र सोहन सिंह अपनी पत्नी हरजिंदर का इलाज करवाकर गांव सरहाली से लौट रहे थे, तभी रास्ते में मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने उन पर पीछे से हमला कर दिया।

 

लुटेरों ने उनसे पर्स छीनने की कोशिश की और उन पर हमला कर दिया। इस दौरान बैलेंस बिगड़ने से एक्सीडेंट हो गया, जिसमें दर्शन सिंह की मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

माँवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे

*पटियाला, अमृतसर, जालंधर ,गुरदासपुर और होशियारपुर भी शीर्ष...