Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

जयपुर में हुआ बड़ा हादसा: निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरी, मलबे में दबे 4 मजदूर

Date:

 

नेशनल:  राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार दोपहर एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हुआ है। जयपुर के सुभाष चौक थाना क्षेत्र के पन्नी गरान मोहल्ले में एक निर्माणाधीन मल्टी-स्टोरी बिल्डिंग की दीवार अचानक गिर गई। हादसे के समय वहां पर 4 मजदूर काम कर रहे थे, जो मलबे के नीचे दब गए। अचानक हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और तुरंत लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

जयपुर में हुए इस हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर मलबे को हटाने का काम शुरू किया। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय भीड़ भी बचाव कार्य में मदद कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related