Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

तरनतारन उपचुनाव की तैयारियां पूरी, सुरक्षा के सख्त प्रबंध

Date:

 

तरनतारन –पंजाब के विधानसभा हलका तरनतारन में मंगलवार को होने जा रहे उपचुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारियां पूरी करने का दावा किया है। चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त जनरल ऑब्जर्वर पुष्पा सत्यानी (IAS), पुलिस ऑब्जर्वर शायनी एस. (IPS) और खर्च ऑब्जर्वर मनज़रुल हसन (IRAS) ने विभिन्न टीमों के नोडल अधिकारियों के साथ विशेष बैठक कर सख्त निर्देश जारी किए हैं।

जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर राहुल ने बताया कि विधानसभा हलका तरनतारन में कुल 1,93,742 मतदाता हैं, जिनमें 1,01,494 पुरुष और 92,240 महिलाएं शामिल हैं। वहीं, 1,356 सर्विस वोटर हैं।हलके में 114 मतदान केंद्र स्थानों पर 222 बूथ बनाए गए हैं, जिनमें से 100 को संवेदनशील घोषित किया गया है। इनमें 4 मॉडल बूथ, 3 पिंक (महिला) बूथ और 1 दिव्यांग (PWD) बूथ बनाया गया है। इस दौरान चुनाव अमले में EVM मशीनों का वितरण जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related