Wednesday, July 29, 2026
Wednesday, July 29, 2026

फाजिल्का में बेरोजगारी के खिलाफ युवाओं का प्रदर्शन

Date:

 

फाजिल्का–फाजिल्का जिले के जलालाबाद में आल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन और सर्व भारत नौजवान सभा द्वारा अनाज मंडी में वॉलंटियर सम्मेलन के बाद सड़कों पर वॉलंटियर मार्च किया गया l सैकड़ों लड़के लड़कियां युवा के लिए रोजगार की गारंटी करते भगत सिंह कौमी रोजगार गारंटी कानून (बनेगा) के लिए पैदल मार्च पर निकले l

युवाओं की मांग है कि पार्लियामेंट में बनेगा कानून पास किया जाए l ताकि हर बेरोजगार को रोजगार देने की गारंटी हो। जानकारी देते हुए आल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन के लीडर परमजीत ढाबा ने बताया कि पंजाब सहित देश के 44 करोड़ युवा लड़के लड़कियां बेरोजगार हैं।

ऐसे हालात में करोड़ों नौजवान अपनी मनोकामना पूरी नहीं कर पा रहे। क्योंकि उनके पास हर तरह की मनोकामना पूर्ति का एक ही साधन रोजगार नहीं है l बेरोजगारी से तंग आकर युवा आत्महत्या कर रहे हैं l लूटपाट के शिकार हो रहे हैं l नशों की दलदल में फंस रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related