Tuesday, October 13, 2026
Tuesday, October 13, 2026

जालंधर में नशे की ओवरडोज से युवक की मौत

Date:

 

 

जालंधर—पंजाब के जालंधर में 27 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान साजन के रूप में हुई है। साजन मेहतपुर के चोपड़ा मोहल्ला का रहने वाला था। उसका शव जालंधर के मेहतपुर के पास से बरामद हुआ है। पुलिस ने मृतक साजन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस ने घटनास्थल से शराब से भरा एक लिफाफा और अन्य सामान बरामद किया है। फिलहाल पुलिस नशे के ओवरडोज समेत अन्य एंगल से मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जालंधर देहात थाना मेहतपुर के एसएचओ सुखदेव सिंह ने बताया- मेहतपुर में एक व्यक्ति के बेहोश पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर पाया गया कि उक्त युवक की मौत हो चुकी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब को पहली बार मिली ‘काम’ करने वाली सरकार : भगवंत सिंह मान

साढ़े चार साल में हमने अपने कामों से...