Friday, July 17, 2026
Friday, July 17, 2026

कैथल में युवक ने किया सुसाइड:5 पेज का सुसाइड नोट छोड़ा

Date:

 

कैथल—हरियाणा के कैथल में 25 साल के युवक ने सुसाइड कर लिया। युवक ने मरने से पहले 5 पेजों का सुसाइड नोट भी छोड़ा है। युवक ने उस वक्त सुसाइड किया, जब वह घर पर अकेला था।

परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने काम से बाहर गए हुए थे। स्थानीय लोग जब उसके घर गए, तो उन्होंने उसे फंदे पर लटका देखा। इसके बाद मामले की सूचना तुरंत उसके परिजनों व पुलिस को दी गई।

सूचना मिलने पर पुलिस और परिजन घर पहुंचे। मौके पर सभी आवश्यक कार्रवाई करने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। जहां उसका पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया गया है।

पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है। पुलिस ने बताया कि युवक ने सुसाइड नोट में अपनी पत्नी, सास और पत्नी के लिवइन पार्टनर पर आत्महत्या को उकसाने के आरोप लगाए हैं।

युवक ने सुसाइड नोट में अपनी मां से माफी मांगते हुए लिखा कि, मां मुझे माफ करना, मैं एक अच्छा बेटा नहीं बन पाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

माँवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे

*पटियाला, अमृतसर, जालंधर ,गुरदासपुर और होशियारपुर भी शीर्ष...