Friday, July 17, 2026
Friday, July 17, 2026

पटना में PM मोदी का रोड शो: घर की बालकनी से लोगों ने उतारी आरती

Date:

 

पटना—-PM फूलों से सजी गाड़ी से 2.8 किमी का लंबा रोड शो कर रहे हैं। गाड़ी में PM मोदी के साथ केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, सांसद रविशंकर प्रसाद, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, मंत्री नितिन नवीन भी मौजूद हैं। साथ ही दानापुर से प्रत्याशी रामकृपाल यादव, संजीव चौरसिया भी रथ पर मौजूद हैं। सभी को पीएम ने खुद बुलाया।

प्रधानमंत्री हाथ में पार्टी सिंबल कमल का फूल लेकर हाथ जोड़ कर अभिवादन कर रहे हैं। कुछ लोग घर की छत से पीएम की आरती उतार रहे हैं। ‘मोदी जिंदाबाद’ के नारे लग रहे हैं।

पीएम की गाड़ी में पटना के 6 विधानसभा पटना साहिब, कुम्हरार, दानापुर, दीघा, बांकीपुर और फुलवारी के प्रत्याशी एक-एक कर उनके साथ रथ पर सवार होंगे।

इस रोड शो के जरिए पीएम मोदी पटना की 14 विधानसभा को साधने की कोशिश है। PM मोदी ने कदमकुआं के दिनकर चौक से रोड शो की शुरुआत की।

 

रोड शो उद्योग भवन (गांधी मैदान) तक होगा। पूरे रास्ते में 10 स्वागत पॉइट बनाए गए हैं।

रोड शो के बाद प्रधानमंत्री पटना के तख्त श्रीहरिमंदिर साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेकेंगे। यहां से निकलने के बाद राजभवन में PM NDA नेताओं के साथ डिनर करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

माँवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे

*पटियाला, अमृतसर, जालंधर ,गुरदासपुर और होशियारपुर भी शीर्ष...