Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

आप उम्मीदवार चुने गए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, पार्टी प्रधान अमन अरोड़ा ने नए पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं

Date:

 

चंडीगढ़—आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने तलवंडी साबो और बिलगा के नगर पंचायत में शानदार जीत हासिल की है। पार्टी के उम्मीदवारों को नगर पंचायत का नेतृत्व करने के लिए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सोमवार को शपथ दिलाई गई। इन क्षेत्रों में आज से जन-समर्थक आप शासन का एक नया अध्याय शुरू हुआ है।

तलवंडी साबो में वार्ड नं. 7 पार्षद से कुलवीर कौर अध्यक्ष व वार्ड संख्या 14 से वर्मदेव सिंह उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। समारोह में विधायक बलजिंदर कौर की मौजूदगी रही, जिन्होंने नए पदाधिकारियों को बधाई दी और क्षेत्र के लिए उनके विकासात्मक दृष्टिकोण को पूरा करने में पार्टी के पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया।

बिलगा में वार्ड नं. 2 से से आम आदमी पार्टी के पार्षद गुरनाम सिंह जाखू को अध्यक्ष चुना गया। वार्ड नं. 12 से पार्षद परविंदर सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया, जबकि वार्ड नं. 6 पार्षद से संदीप सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया।

आप पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने तलवंडी साबो और बिलगा के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने एक बयान जारी कर कहा, “मैं पार्टी के सभी नेताओं को तलवंडी साबो और बिलगा नगर पंचायत के पदाधिकारी के रूप में चुने जाने पर बधाई देता हूं। उनकी जीत पंजाब के लोगों के पारदर्शी शासन और समग्र विकास के प्रति आम आदमी पार्टी की प्रतिबद्धता में विश्वास को दर्शाती है। मुझे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में इन क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति और जन-केंद्रित नीतियां देखने को मिलेंगी। आप सरकार उनके दृष्टिकोण को वास्तविकता में बदलने की दिशा में हर कदम पर उनका समर्थन करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related