Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

चंडीगढ़ के मलोया में 20 मई को योगी आदित्यनाथ की बड़ी रैली

Date:

चंडीगढ़, 18 मई – चंडीगढ़ में लोक सभा चुनावों को देखते हुए अब बीजेपी के दिग्गज यहां पर बड़ी रैलियां करने आ रहे हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने कहा कि 20 मई को पार्टी के स्टार प्रचारक यूपी के सीएम योगी आदित्य नाथ मलोया में विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इस बड़ी जनसभा की तैयारियां जोरशोर से जारी है।शनिवार को प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा,उपाध्यक्ष रामबीर भट्टी,महामंत्री हुकम चंद,अमित जिंदल और जिलाध्यक्ष रवि रावत और मंडल अध्यक्ष कृष्ण गर्ग सहित अन्य पदाधिकारियों ने जनसभा स्थल पर तमाम व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

प्रदेशाध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने बताया कि भाजपा के स्टार प्रचारक योगी आदित्य नाथ के प्रति लोगों में काफी उत्साह है। योगी महाराज की सम्मोहित कर देने वाली भाषण शैली और शानदार कार्यशैली से प्रभावित चंडीगढ़ की जनता भी उन्हें करीब से देखना और सुनना चाहती है। उन्होंने बताया कि इस मौके पर भारी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। योगी जी की जनसभा के दौरान सुरक्षा के साथ साथ दूसरे तमाम प्रबंध पुखता रुप से किए जा रहे हैं।

प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि चंडीगढ़ का चुनाव पहले दिन से भाजपा के पक्ष में है। भाजपा के दिग्गज नेता भी आश्वस्त है कि चंडीगढ़ सीट पर भाजपा प्रत्याशी 60 प्रतिशत से अधिक वोटों से विजयी होकर लोकसभा में पहुंचने वाले हैं। अभी तक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी के बाद इस चुनाव में योगी महाराज जैसे दिग्गज नेता की आवाज चंडीगढ़ वासियों को सुनने को मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related