Wednesday, September 16, 2026
Wednesday, September 16, 2026

योगी सरकार का बड़ा तोहफा, रक्षाबंधन पर महिलाओं को तीन दिन तक मुफ्त बस यात्रा

Date:

 

नेशनल — रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। इस बार भी योगी सरकार ने माताओं और बहनों के लिए यूपी रोडवेज बसों में तीन दिन तक मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान की है। यह सुविधा 8 अगस्त की सुबह 6 बजे से शुरू होकर 10 अगस्त की रात 12 बजे तक जारी रहेगी।

सरकार ने बताया है कि यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) तथा नगरीय बस सेवा की सभी बसों में इस अवधि के दौरान महिलाओं को निःशुल्क यात्रा का लाभ मिलेगा। इसका उद्देश्य रक्षाबंधन के पर्व को और अधिक धूमधाम से मनाना और महिलाओं की यात्रा को सुविधाजनक बनाना है।

इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के माध्यम से जानकारी साझा की। पोस्ट में कहा गया है, “रक्षा बंधन के अवसर पर आगामी 8 अगस्त की सुबह 6 बजे से 10 अगस्त की रात्रि 12 बजे तक UPSRTC की बसों व नगरीय बस सेवा की बसों में माताओं-बहनों हेतु निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था रहेगी। नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में बसें चलाई जाएं। नगरीय क्षेत्रों में कहीं भी जाम की स्थिति न होने पाए। राज्य मार्गों व अन्य मार्गों में पेट्रोलिंग की जाए।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राजस्थान में भी ‘‘आप’’ के नेतृत्व में चलने लगी बदलाव की हवा- केजरीवाल

शिक्षा मंत्री के इलाके बारां में झाड़ू चली और...