Sunday, September 27, 2026
Sunday, September 27, 2026

मानसा जिले में घरेलू हिंसा में पत्नी की मौत, पति फरार

Date:

मानसा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां गांव कोटली कला में घरेलू विवाद के चलते एक पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

मृतक और आरोपी की पहचान बिकर सिंह की पत्नी वीरपाल कौर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक महिला दो बच्चों की मां है। मृतक महिला के माता-पिता का आरोप है कि बिकर सिंह का अपनी पत्नी से अक्सर झगड़ा होता था, जिसके चलते उसने पत्नी की हत्या कर दी। साथ ही उन्होंने संदेह जताया कि हत्या की घटना में बिकर के साथ अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं।

उधर, ग्रामीणों का कहना है कि हत्या सुबह में हुई है। फिलहाल परिजन और ग्रामीण आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। साथ ही पुलिस ने परिवार के बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related