Sunday, May 3, 2026
Sunday, May 3, 2026

हरियाणा में गला घोंटकर पत्नी का मर्डर

Date:

 

कैथल–हरियाणा के कैथल में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद वो हांफते-हांफते अपनी भाभी के पास पहुंचा और बोला- भाभी जी, मैंने पत्नी मार दी, अब आप संभाल लेना। इतना कहते ही वो घर से फरार हो गया।

 

जब भाभी उसके कमरे में पहुंची तो आरोपी देवर की पत्नी बेड पर मृत पड़ी थी। वो तुरंत चिल्लाने लगी और पड़ोसियों को बुलाया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और केस दर्ज किया। मृतका के शव का पोस्टमॉर्टम करवा आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

 

दोनों की शादी 8 साल पहले हुई थी और दोनों के दो छोटे बच्चे हैं। मृतका बठिंडा की रहने वाली थी। आरोप है कि पति हर रोज नशा करके घर आता था और अक्सर पत्नी के साथ मारपीट करता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related