Sunday, May 24, 2026
Sunday, May 24, 2026

लेबनान में फिर भड़की जंगः युद्धविराम के बाद हिज्बुल्ला का इजराइल पर बड़ा हमला

Date:

 

International Desk: मध्य पूर्व में एक बार फिर तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। ईरान समर्थित संगठन हिजबुल्ला (Hezbollah) ने 10 दिन के युद्धविराम के बाद पहली बार इजराइल के खिलाफ हमला किया है। उसने इजराइली सेना पर रॉकेट और ड्रोन दागे। संगठन ने अपने बयान में कहा कि ये हमले इजराइल द्वारा किए गए “स्पष्ट और दस्तावेजी उल्लंघनों” के जवाब में किए गए हैं। लेबनानी चरमपंथी समूह ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

समूह का कहना है कि यह हमले इजराइल द्वारा किए गए ”स्पष्ट और दस्तावेजी उल्लंघनों” (युद्धविराम उल्लंघन) के जवाब में किए गए है। उसने कहा कि इजराइल ने ”दक्षिणी लेबनान में नागरिकों पर हमले किए और उनके घरों तथा गांवों को नष्ट कर” दिया था। इजराइली अधिकारियों ने कहा है कि वह दक्षिणी लेबनान में एक ‘बफर जोन’ बनाए रखना चाहते हैं और इजराइली सेना ने एक क्षेत्र का नक्शा जारी किया है जिसे वह ”अग्रणी रक्षा रेखा” कहती है। यह इलाका लेबनान में कई मील तक फैला हुआ है, जिसमें कई गांव शामिल हैं जिनके निवासियों को लौटने की अनुमति नहीं दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related