Pahalgam Terror Attack first anniversary : पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 अप्रैल, 2025 को जान गंवाने वाले 26 निर्दोष लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर पीएम ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के कड़े रुख को दोहराते हुए कहा कि देश किसी भी परिस्थिति में आतंक के सामने नहीं झुकेगा।
पीएम मोदी ने पोस्ट कर लिखा
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट के माध्यम से पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने लिखा कि उन मासूम जिंदगियों को कभी नहीं भुलाया जाएगा जिन्होंने पिछले साल आज ही के दिन अपनी जान गंवाई थी।m “एक राष्ट्र के रूप में, हम दुख और संकल्प में एकजुट हैं। भारत कभी भी किसी भी तरह के आतंक के आगे नहीं झुकेगा। आतंकवादियों के नापाक मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे।”


