Wednesday, November 25, 2026
Wednesday, November 25, 2026

खालसा साजना दिवस पर 1763 श्रद्धालुओं का Visa मंजूर, अटारी-वाघा बॉर्डर से 10 अप्रैल को होगी रवानगी

Date:

 

अमृतसर : खालसा साजना दिवस (बैसाखी) के पावन अवसर पर पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारों के दर्शन के लिए जाने वाले सिख श्रद्धालुओं के जत्थे की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने इस संबंध में जानकारी साझा की है।

SGPC के सचिव बलविंदर सिंह काहलवा ने बताया कि इस वर्ष जत्थे के लिए कुल 1795 पासपोर्ट नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी दूतावास को भेजे गए थे, जिनमें से 1763 श्रद्धालुओं को वीजा जारी किया गया है। वीजा लगे पासपोर्ट SGPC कार्यालय पहुंच चुके हैं और श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे कार्यालय समय के दौरान अपने पासपोर्ट प्राप्त कर लें।

उन्होंने बताया कि जत्था 10 अप्रैल को सुबह 8 बजे SGPC कार्यालय से पूरे सम्मान के साथ पाकिस्तान के लिए रवाना होगा। श्रद्धालुओं को अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते विशेष बसों के जरिए भेजा जाएगा। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधकी कमेटी ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि इस यात्रा को केवल धार्मिक भावना और आस्था के रूप में ही देखा जाए, इसे किसी भी तरह से पिकनिक न समझा जाए। यात्रा के दौरान अनुशासन, संयम और पंथक मर्यादा बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अमृतसर में एक नाबालिग सहित तीन व्यक्ति काबू ; 17.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद

चंडीगढ़/अमृतसर, 23 नवंबर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों...

दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में IED ब्लास्ट का जिक्र

बेंगलुरु: पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु...

पंजाब चुनाव 2027 के लिए कांग्रेस का चुनावी बिगुल, आज चंडीगढ़ में PEC की पहली बैठक

चंडीगढ़: पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर...